भोपाल : जहां एक और समाचार पत्र, टीवी, रेडियो, वेब मीडिया जन संचार के माध्यम हैं तो वहीं कुछ लोग इसमें उत्तरदायी नही होने की बजाय संचार माध्यमों और पत्रकारिता को हंसी खेल समझ रखा है. ऐसा ही एक उदाहरण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेड एफएम के आरजे अनादि का सामने आया है, जो आज कल लोगो को गलत सूचनाएं देकर परेशान कर रही हैं. अनादि कार्यालय के फ़ोन से कॉल कर के खुद को मॉडलिंग एजेंसी का मालिक बता रही हैं, साथ ही अपना नाम फ़ोन पर स्वाति बोलती हैं. ऐसे ही कई कॉल पत्रकार आमिर खान को किए जा रहे हैं, जिस से पत्रकार खान काफी परेशान व दुखी हैं.
29 अप्रैल शाम 04:55 पर रेड एफएम के ऑफिस के इस नंबर +91-07552776935, 07552776935, 07554000935 से कई कॉल पत्रकार आमिर खान को किए गए. रेड एफएम की आरजे अनादि ने पत्रकार आमिर खान से यह कहा कि "मैं भोपाल मॉडलिंग एजेंसी से कॉल कर रही हूं और आप को मजदूर दिवस पर मॉडलिंग करनी है, उन पर जबरदस्ती मॉडलिंग करने का दबाव बनाया गया. जब पत्रकार आमिर खान द्वारा कई बार कहा गया कि मैं एक बच्ची के रेप व हत्या के कवरेज पर हूं, फिर भी बार बार फ़ोन कर रेड एफएम की आरजे अनादि ने कार्य में विघ्न डाला, जिस के कारण कवरेज में काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा.
अगले ही दिन 30 अप्रैल को फिर से रेड एफएम की आरजे अनादि ने कार्यालय के नंबर +91-07552773935, +91-07552776935, 07552776935, 07554000935 से कॉल किया और यहाँ तक कहा कि मजदूर दिवस पर आप को मजदूरों की तरह सर पर तगाड़ी रख कर मॉडलिंग करना होगी जिस के लिए "मैं आप को भुगतान करुंगी " क्या मजदूरों की मेहनत को कार्यालय में बैठ कर तथा मॉडलिंग के नाम पर मजाक उड़ना कहां तक ठीक है?
जब पत्रकार द्वारा पूछा गया कि आप ने कहां पर कॉल किया है और किस से बात करनी है, मैं मॉडलिंग नहीं करता हूं फिर भी आरजे अनादी बार बार कार्यालय के लैंडलाइन फ़ोन से कॉल कर स्वयं को मॉडलिंग एजेंसी का स्वामी बता रही थीं व खुद से बात करने का दबाव बना रही थीं. उल्लेखनीय है कि पत्रकार आमिर खान के पिता की मृत्यु 01- मई 1993 को हुई थी, जिस समय वह सिर्फ 7 साल के थे. इस 01- मई को उनकी 20वीं पुण्यतिथि है और आरजे अनादि 01-मई को मजदूर दिवस की आड़ में पत्रकार आमिर खान के पिता 20 पुण्यतिथि पर मॉडलिंग करने जैसा भद्दा मजाक कर रही हैं. रेड एफएम की आरजे अनादि द्वारा किए गए भद्दे मजाक से पत्रकार आमिर काफी दुखी व नाराज़ हैं और जिस की शिकायत पुलिस प्रशासन व पत्रकार संघ के अलावा रेड एफएम मुख्यालय SUN TV NETWORK Chennai Tamil Nadu में करने के लिए कमर कस चुके हैं.
कुछ सवाल
– क्या एक बेटा अपनी पिता की पुण्यतिथि पर मॉडलिंग करे? जिस के लिए रेड एफएम की आरजे अनादि द्वारा मानसिक दवाब बनाना कहां तक ठीक है?
– अपने कार्य व ज़िम्मेदारी को न निभाते हुए कार्यालय के फ़ोन का दुरुपयोग कहां तक ठीक है?
– क्या आरजे अनादि किसी फर्जी मॉडलिंग एजेंसी को संचालित कर रही हैं? व लोगों से किसी ठगी के लिए तत्पर हैं? और जवाब में सुनने को मिलता है कि बजाते रहो! लोगो को मानसिक सजा देना कहां तक ठीक है?
– क्या किसी के पिता की पुण्यतिथि पर इस तरह का भद्दा मजाक और किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कहां तक वैध है?
– क्या मजदूर दिवस पर मजदूरों को पॉइंट करते हुए किसी के साथ मजाक करना ठीक है?
सूत्रों की अगर माने तो रेड एफएम की आरजे अनादि एसे भद्दे मजाक आए दिन करती हैं. सूत्रों की अगर आगे माने तो आरजे अनादि प्रशासन के आला अधिकारियों तक को नहीं बख्श रही हैं. हद तो तब हो जाती है जब इस तरह के भद्दे व भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाली बातों को रेडियो पर ऑन एयर कर देती हैं, जिस से काफी लोग दुखी व पेरशान हैं.
मामले को दबाने की कोशिश
उल्लेखनीय है कि जब इस पूरी घटना की जानकारी भोपाल एफएम कार्यालय के कर्मचरियों को पता चली तो पत्रकार आमिर खान को पुलिस प्रशासन, पत्रकार संघ व रेड एफएम प्रबंधन से न करने की हिदायत दे रहे हैं. साथ ही रुपये की पेशकश कर मामले को दबाने की बात कही जा रही है.





