अमर उजाला, बुलंदशहर से खबर है कि अनय मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी बुलंदशहर में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग का दायित्व सौंपा गया है. अनय काफी समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. वे कई दूसरे संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
लखनऊ से खबर है कि जल्द लांच होने जा रहे दैनिक कैनविज टाइम्स से छह लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. जनसंदेश टाइम्स से इस्तीफा देकर आए धर्मेंद्र सक्सेना को कैनविज टाइम्स का चीफ सब एडिटर बनाया गया है. जनसंदेश टाइम्स से ही हरि प्रकाश ओझा, प्रीति सिंह भी इस्तीफा देकर कैनविज टाइम्स पहुंच गए हैं. आई नेक्स्ट से इस्तीफा देकर पहुंचे सुनील यादव को कैनविज में सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. संतोष यादव भी सीनियर सब के रूप में कैनविज का हिस्सा बन गए हैं, वहीं भृगु नागर रिपोर्टर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है.





