Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

भूकंप के झटके से एक बार फिर हिला उत्‍तर भारत

राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए और लोग अपने दफ्तरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.7 दर्ज मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर नीचे जम्‍मू-कश्‍मीर के भ्रदवाह में था.

राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए और लोग अपने दफ्तरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.7 दर्ज मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर नीचे जम्‍मू-कश्‍मीर के भ्रदवाह में था.

आज दोपहर 12:27 बजे के आसपास दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए. हालांकि जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में झटके काफी तेज थे और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और पाकिस्‍तान में भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया. हालांकि शुरुआती दौर में किसी नुकसान की आशंका नहीं है.

उधर, मौसम विभाग के डीजी एलएस राठौड़ ने भूकंप के झटकों को सामन्‍य प्रक्रिया बताया है. उन्‍होंने कहा, 'हल्‍के झटकों से घबराने की जरूरत नहीं है. धरती के गर्भ के अंदर हलचल होती रहती है इसलिए हम इसे असामान्‍य प्रक्रिया नहीं कह सकते. यह बेहद सामान्‍य है. पिछले दिनों जो झटके महसूस किए गए उनमें केवल 16 अप्रैल को आया भूकंप तेज था.' उल्‍लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले 16 और 24 अप्रैल को भी भूकंप के झटके आए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...