न्यूज एक्सप्रेस में कल चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी तथा एसोसिएट प्रोड्यूसर कुबेर नाथ सिंह के बीच हुए विवाद में खबर आ रही है कि निशांत चतुर्वेदी ने पुलिस को की गई शिकायत वापस ले ली है. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को निशांत चतुर्वेदी और कुबेरनाथ सिंह के बीच विवाद तथा हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद निशांत चतुर्वेदी ने पुलिस से लिखित शिकायत की. पुलिस कुबेरनाथ सिंह को लेकर थाने गई थी.
बताया जा रहा है कि कुबेरनाथ सिंह भी क्रास एफआईआर लिख कर दिया था. परन्तु पुलिस ने किसी भी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की थी. देर शाम कुछ लोगों के समझाने तथा मामला पत्रकारों के बीच का होने के चलते दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत वापस ले ली. पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों की तरफ से समझौता हो गया. हालांकि कुबेरनाथ सिंह की बर्खास्तगी को वापस नहीं ली गई है.





