Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

‘एक रौशन मीनार’ व ‘मनुष्य विरोधी समय में’ का लोकार्पण

लखनऊ। उर्दू के मशहूर प्रगतिशील शायर वामिक़ जौनपुरी की कविताओं का संकलन ‘एक रौशन मीनार’ का विमोचन आज वाल्मीकि रंगशाला में हुआ। वामिक़ की कविताओं का हिन्दी अनुवाद कवि व अनुवादक अजय कुमार ने किया है। इसके साथ ही हिन्दी के जाने माने कवि भगवान स्वरूप कटियार के नये कविता संग्रह ‘मनुष्य विरोधी समय में’ का भी विमाचन हुआ। यह कवि कटियार का तीसरा कविता संकलन है।

लखनऊ। उर्दू के मशहूर प्रगतिशील शायर वामिक़ जौनपुरी की कविताओं का संकलन ‘एक रौशन मीनार’ का विमोचन आज वाल्मीकि रंगशाला में हुआ। वामिक़ की कविताओं का हिन्दी अनुवाद कवि व अनुवादक अजय कुमार ने किया है। इसके साथ ही हिन्दी के जाने माने कवि भगवान स्वरूप कटियार के नये कविता संग्रह ‘मनुष्य विरोधी समय में’ का भी विमाचन हुआ। यह कवि कटियार का तीसरा कविता संकलन है।

विमोचन का यह कार्यक्रम जन संस्कृति मंच द्वारा स्थानीय वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर में आयोजित किया गया। इस मौके पर बी एन गौड़ ने वामिक़ की 1940 के दशक में आये बंगाल के दुर्भिक्ष पर लिखी अत्यन्त चर्चित व लोकप्रिय  कविता ‘भूका बंगाल’ का पाठ किया। वहीं, भगवान स्वरूप कटियार ने भी अपने संग्रह से ‘प्रेम का तर्क’, ‘फर्क पड़ना’, ‘मां’ आदि कविताएं सुनाकर अपनी कविता के विविध रंगों से परिचित कराया।

वामिक़ व कटियार के कविता संग्रहों का लोकार्पण करते हुए आलोचक व जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रणय कृष्ण ने कहा कि हमारे प्रगतिशील आंदोलन के दौर में हिन्दी व उर्दू के बीच जो एकता बनी वैसी एकता न पहले और न ही बाद में देखने को मिलती है। वामिक़ साहब इस एकता के बेमिसाल उदाहरण हैं। उनके अन्दर सच्ची आजादी की ललक है। वे उर्दू के पहले शायर हैं जिन्होंने नक्सलबाड़ी संघर्ष का स्वागत किया और इसे तेलंगना किसान संघर्ष की अगली कड़ी बताया। वे लिखते हैं ‘वो जिसने पुकारा था हमको नौजवानी में/उफ़क पर चीख रहा वही सितारा फिर’।

भगवान स्वरूप कटियार की कविताओं पर बोलते हुए प्रणय कृष्ण ने कहा कि आज की हिन्दी कविता प्रगतिशील आंदोलन की परंपरा से जुड़ती है। यह बेहतर दुनिया को समर्पित, लोकतांत्रिक और सेक्युलर है। कटियार जी की कविताएं ऐसी हैं जो उम्मीद पैदा करती हैं। यहां नाउम्मीदी की सरहदों तक जाकर उम्मीद को रचने की जिद है। ‘मनुष्य विरोधी समय में’ कवि मनुष्य होने की गरिमा व गौरव को बचाने का रास्ता खोजता है। स्त्री जीवन पर लिखी कविताओं में ‘आजादी’ को मूल्य के रूप में  स्थापित किया गया है।  इसमें उस पूंजीवादी विकास व सभ्यता की आलोचना  व प्रतिकार है जिसने मनुष्य को पशु से भी बदतर बना दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि व आलोचक चन्द्रेश्वर ने की। उनका कहना था कि कवि भगवान स्वरुप कटियार इस अँधेरे समय में भी उम्मीद और स्वप्न के कवि हैं। वे मनुष्य विरोधी समय में भी मनुष्यता की पहचान करने वाले सरल-सहज संवेदना के कवि हैं। वे सामाजिक सरोकार रखने वाले एक प्रतिबद्ध कवि हैं। वे वैश्वीकरण के दौर में भी कविता पर यकीन रखे हुए हैं। वे साफ लिखते हैं कि लिखने से भले कोई खास फर्क न पड़े, पर न लिखने से फर्क पड़ता है। वे सोचना, बोलना और लिखना जरूरी मानते हैं। वे प्रतिरोध के कवि हैं। एक कविता में वे कहते हैं कि अगर उन्हें स्त्री और ईश्वर में से किसी एक को चुनना हो तो वे स्त्री को चुनेंगे। वे प्रेम को एक क्रन्तिकारी मूल्य मानते हैं। वे अपने समय की खौफनाक सच्चाइयों को भी कविता में दर्ज करते हैं। वे एक बेहतर दुनिया के लिए काम करने वाले कवि हैं। वे देशों की सरहदों को मिटा देना चाहते हैं। वे मनुष्य मात्र में यकीन रखने वाले कवि हैं। ‘समकालीन सरोकार’ के प्रधान संपादक सुभाष राय तथा वरिष्ठ लेखक शकील सिद्दीकी ने भी वामिक व भगवान स्वरूप कटियार की कविताओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जसम के संयोजक कौशल किशोर ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...