पटियाला के बादशाहपुर गैंगरेप मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज निरभो सिंह गिल की अदालत में पुलिस ने सभी आरोपियों को पेश किया किया. इस मामले में एक एसआई समेत चैनल के पत्रकार का बयान भी दर्ज किया गया.
पुलिस ने इस रेपकांड के आरोपी पूर्व पुलिस चौकी इंचार्ज नसीब सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह व शिंदरपाल कौर को कोर्ट में पेश किया. इसके बाद एसआई मोहनजीत सिंह, रीडर डीआईजी क्राइम ब्रांच और पत्रकार के बयान कमलबंद किए गए. अब मामले की सुनवाई आगे होगी.






