Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार बनकर पैसे ऐंठने वाले पांच लोग पुलिस गिरफ्त में, आई कार्ड व कैमरा बरामद

: आरोपियों में एक महिला भी शामिल : अमृतसर के थाना रमदास पुलिस ने पत्रकार बनकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत पांच लोगों को अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर की। आरोपियों से कैमरे, प्रेस के नकली पहचान पत्र और ट्रक ड्राइवरों से लूटी गई रकम बरामद की है। अमृतसर देहाती के एसएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अमृतसर देहाती के इलाकों में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाता है और खबरें न लगाने की एवज में उनसे रुपये वसूल रहा है।

थाना रमदास के एसएचओ हरजीत सिंह को 30 अप्रैल को कोटला सैदां गांव निवासी भजन सिंह ने शिकायत की थी कि वह अपना ट्रक और उसके साथी लवदीप सिंह और गुरभेज सिंह अपनी-अपनी ट्राली में रेत भरकर रावी दरिया से रमदास की तरफ आ रहे थे। लगभग दस दिन पहले रात डेढ़ बजे उन्हें एक आल्टो कार में सवार कुछ लोगों ने रमदास के नजदीक रोका। कार सवारों ने उनकी फोटो खींचीं और कहा कि वह पत्रकार हैं। वह दरिया से रेत चोरी करने की खबर अखबार में छापेंगे। खबर न छापने की एवज में पत्रकारों ने उनसे आठ हजार रुपये, टैक्‍ट्रर चालक लवदीप सिंह से 4500 रुपये और गुरभेज सिंह से 2500 सौ रुपये लिए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अनिल सिंह निवासी आजाद नगर सुल्तानविंड रोड, राजिंदर कुमार निवासी छेहरटा, गुरप्रदीप सिंह उर्फ पंकज निवासी झब्बाल रोड अमृतसर और दविंदर कौर ढिल्लों पुत्री बलदेव सिंह निवासी गांव सुल्तानविंड ने गिरोह बना रखा है। इन लोगों का मीडिया के साथ कोई संबंध नहीं है। आरोपियों ने नकली पहचान पत्र बनाए हुए हैं और लोगों को ब्लैकमेल करते हैं।

पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। बुधवार को पुलिस ने एक महिला समेत पांचों फर्जी पत्रकारों को अरेस्‍ट कर लिया। इनके पास से ट्रक चालकों से ऐंठे गए पैसों के अलावा प्रेस का आई कार्ड, कैमरा और अन्‍य सामान बरामद हुए। पुलिस आई कार्ड की जांच करा रही है। शुरुआती पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह नकली आई कार्ड है। फिर भी पुलिस जांच करा रही है। इसके बाद इन लोगों पर फर्जीवाड़ा का मामला भी दर्ज किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...