टीवी100 से खबर है कि नीरज राठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर पिछले तीन सालों से कार्यरत थे तथा रन डाउन प्रोड्यूसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. नीरज ने अपनी नई पारी टोटल टीवी के साथ शुरू की है. यहां भी इन्हें प्रोड्यूसर बनाया गया है. यहां भी ये रनडाउन की जिम्मेदारी संभालेंगे. डेस्क के अलावा एंकरिंग और रिपोर्टिंग का भी नीरज राठी को लंबा अनुभव है.

नीरज राठी
टीवी100 से ही दूसरी खबर है कि नेहा शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थीं. नेहा ने अपनी नई पारी आजाद न्यूज चैनल से शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर बनाया गया है. नेहा इसके पहले सुदर्शन टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. नेहा को एंकरिंग के साथ रिपोर्टिंग का भी अच्छा खासा अनुभव है.





