दैनिक भास्कर, जयपुर से खबर है कि बृजेंद्र सिंह शेखावत को सीकर का संपादक होंगे. श्री शेखावत जयपुर में खेल इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्हें बलदेव शर्मा की जगह सीकर का संपादक बनाकर भेजा गया है. गौरतलब है कि सीकर के संपादक रहे बलदेव शर्मा को सुधीर मिश्रा की जगह उदयपुर का संपादक बनाया गया है. सुधीर मिश्रा भास्कर से इस्तीफा देकर नवभारत टाइम्स, लखनऊ के संपादक बन चुके हैं.





