काम्पैक्ट, गोरखपुर से खबर है कि विवेक पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे तथा रिपोर्टिंग इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. विवेक अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ गोरखपुर में ही शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां सीनियर सब एडिटर बनाया जा रहा है. विवेक ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, गोरखपुर से की थी. उनके बाद जब काम्पैक्ट लांच हुआ तो वे इस टैबलाइड के साथ जुड़ गए. विवेक काम्पैक्ट की लांचिंग टीम के सदस्य थे.
वॉयस ऑफ मूवमेंट, लखनऊ से खबर है कि संतोष पांडेय ने अपनी नई पारी शुरू की है. संतोष को सब एडिटर बनाया गया है. संतोष ने कुछ समय पहले जनसंदेश टाइम्स, बनारस से इस्तीफा दिया था. संतोष इसके पहले भी कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है.





