जागरण से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार शुभा शेट्टी साहा ने अपनी नई पारी शुरू की हैं. उन्हें अखबार में ग्रुप इंटरटेनमेंट एडिटर बनाया गया है. शुभा जानी मानी इंटरटेनमेंट पत्रकार हैं. पिछले लगभग दो दशकों से वे इंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में सक्रिय हैं. वे जागरण समूह के ही अखबार मिड डे से एक साल पहले इस्तीफा दे दिया था. वे दुबारा जागरण समूह के साथ जुड़ी हैं. इसके पहले वे सिनेब्लिट्ज, डीएनए, गल्फ न्यूज के साथ इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं.





