पत्रकार कुमार राकेश हिंदी इन्टरनेट समाचार-पत्र पल-पल इंडिया डॉट कॉम से जुड़ गए हैं. वे एडिटोरियल डायरेक्टर बनाए गए हैं. इसके पहले कुमार राकेश एनई टीवी ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. कुमार राकेश 27 साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.
उन्होंने 1986 में 'द इंडियन नेशन', पटना के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी, इसके अलावा वे नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, नईदुनिया, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर, ,न्यूज़ एक्सप्रेस आदि संस्थानों में भी काम कर चुके हैं . फिलहाल वे पल-पल इंडिया ग्रुप के एशिया के पहले द्विभाषीय गवर्नेंस न्यूज़ पोर्टल ‘ग्लोबल गवर्नेंस न्यूज़’ और समग्र भारत के माध्यम से वेब पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं .





