Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार आलोक कुमार की स्वैच्छिक संस्था ‘जलजोगिनी’ का पहला कार्यक्रम 13 मई को देवघर (झारखंड) में

यशवंत भाई, नमस्ते। मुझमें सकारात्मकता का इजाफा करने के लिए कोटिश: धन्यवाद। इष्ट मित्रों से मिले मनोबल को शिवगंगा निर्मल अभियान में रुपांतरित करने जा रहा हूं। 24 साल के पत्रकारीय अनुभव के आधार पर मेरी ठोस समझ है कि समाजिक व्यवस्था में संवेदना की कमी होती जा रही है। प्रबल सोच का हूं कि मात्र लिखने भर से बात नहीं बनेगी।  हालात को ठीक करने के लिए नित नए तरीके से सुधी जनों को हस्तक्षेप करना पडेगा।

यशवंत भाई, नमस्ते। मुझमें सकारात्मकता का इजाफा करने के लिए कोटिश: धन्यवाद। इष्ट मित्रों से मिले मनोबल को शिवगंगा निर्मल अभियान में रुपांतरित करने जा रहा हूं। 24 साल के पत्रकारीय अनुभव के आधार पर मेरी ठोस समझ है कि समाजिक व्यवस्था में संवेदना की कमी होती जा रही है। प्रबल सोच का हूं कि मात्र लिखने भर से बात नहीं बनेगी।  हालात को ठीक करने के लिए नित नए तरीके से सुधी जनों को हस्तक्षेप करना पडेगा।

स्वच्छता की स्थापना के लिए जल को बिंब बनाकर काम करना शुरू किया है। समान सोच वाले साथी और पत्रकार मित्रों के साथ मिलकर जलजोगिनी नाम की स्वैच्छिक संस्था बनाई है। जलजोगिनी का पहला कार्यक्रम आगामी अक्षय तृतीया यानी 13 मई को देवघर (झारखंड) में है। इसकी सफलता जलजोगिनी के देश के अन्य आस्था के केंद्रों के जलाशयों को संवारने के दिशा में बढाने का रास्ता बनाएगा।

देवघर के बैद्यनाथधाम मंदिर के मुख्य सरोवर शिवगंगा की स्वच्छता के लिए 13 मई को दिन भर का कार्यक्रम है। इसके लिए दिल्ली से जलजोगिनी रथ पर सवार होकर जलजोगिनी की पुष्कर, बुंदेलखंड और दिल्ली इकाई से जुडे साथियों के साथ  हम कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी आदि के रास्ते 12 मई की शाम तक देवघर पहुंच रहे हैं। दिल्ली से हमारी यात्रा 10 मई की देर शाम शुरू होगी। जलजोगिनी से देवघर के सैकडों स्वंयसेवक जुड चुके हैं। शिवगंगा सेवा समिति शिवगंगा निर्मल अभियान में जलजोगिनी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है।  जन सहयोग से शिवगंगा की स्वच्छता के लिए श्रमदान,बच्चों की प्रभात फेरी.दीपोत्सव, संगोष्ठी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। मेल के साथ सलंग्न फोल्डर में कार्यक्रम व उद्देश्य की वृहत जानकारी है।

इस बारे में हम आपसे हर संभावित सहयोग चाहते हैं। आपके जरिए सकारात्मक सोच के साथियों और तमाम पत्रकार बधुंओं से 13 मई को देवघर की शिवगंगा तट पर मौजूद रहने का आह्वान करते हैं। कहते हैं कि अक्षय तृतीया को किया गया कोई भी काम आपके जीवन में अक्षय रहता है, हम बाबा वैद्यनाथ की नगरी में अक्षय तृतीया के दिन श्रमदान करके हम ईश्वर से ताउम्र श्रमदान की क्षमता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं।

बेहतर कल की कामना के लिए सदैव आपके साथ।

आभार
आलोक कुमार
संस्थापक सचिव
जलजोगिनी
फोन नंबर 9873417449

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...