Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा के सभी मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी, सेबी की अर्जी कुबूल

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बाजार नियामक सेबी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें कहा गया है कि सहारा से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई एक जगह की जाए. सहारा से जुड़े प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ और सेक्युरिटीज अपीलैट ट्रिब्यूनल मुंबई में भी चल रहे हैं. सेबी के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी मामलों की सुनवाई पर रोक लगाकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने को कहा है. 

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बाजार नियामक सेबी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें कहा गया है कि सहारा से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई एक जगह की जाए. सहारा से जुड़े प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ और सेक्युरिटीज अपीलैट ट्रिब्यूनल मुंबई में भी चल रहे हैं. सेबी के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी मामलों की सुनवाई पर रोक लगाकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने को कहा है. 

इस तरह निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपए लौटाने के खिलाफ सैट, इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में सहारा और सुब्रत राय को लेकर चल रही सभी याचिकाओं मुकदमों पर रोक लगा दी गई है. इस मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होनी है.

निवेशकों के 24000 करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में सेबी ने 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी और सुब्रत रॉय सहारा की गिफ्तारी की मांग की थी. गौरतलब है कि  नवंबर 2010 में सेबी ने सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों को ऑप्शनली फुली कंवर्टिबल डिबेंचर्स (ओएफसीडी) के जरिए रकम जुटाने के लिए रोका था. जनवरी 2011 में सेबी ने एक विज्ञापन देकर निवेशकों को सावधानी बरतने को कहा था. इसके बाद सेबी और सहारा के बीच एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट में जाने का खेल चला था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...