हिंदुस्तान, रांची से खबर है कि प्रबंधन ने मुकेश कुमार को प्रमोट करके विज्ञापन विभाग का नया डिप्टी जनरल मैनेजर बना दिया है. वे लंबे समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनके नेतृत्व में हिंदुस्तान की मार्केटिंग टीम मजबूत हुई है. हिंदुस्तान से ही दूसरी खबर है कि रांची में तैनात अमिताभ कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर के लिए कर दिया गया है.
अमर उजाला, बनारस से खबर है कि सब एडिटर मिथिलेश दुबे का तबादला चंदौली के लिए कर दिया गया है. उन्हें अखबार का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. मिथिलेश इसके पहले भी ब्यूरोचीफ थे, परन्तु कुछ दिनों पूर्व उन्हें बनारस बुलाकर अजातशत्रु चौबे को चंदौली भेजा गया था. अब अजातशत्रु को बनारस बुला लिया गया है.





