जनसंदेश टाइम्स के गोरखपुर यूनिट अंतर्गत संतकबीरनगर जिले की व्यवस्था सुधारने के लिए संपादक शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने मुकेश पाण्डेय को नया ब्यूरो प्रभारी बनाकर भेजा है। लेकिन उनके आने के बाद से ही अखबार का संपादकीय से लेकर विज्ञापन तक की व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है। एक तरफ जहां नए ब्यूरो प्रभारी हप्ते में दो दिन ही कार्यालय में हाजिरी लगाते हैं, वहीं खबर की नकल करने में उनसे बड़ा नकलची कोई हो ही नहीं सकता। इसको यहां पर स्कैन कर लगाई गई खबरों से देख कर पढ़ा जा सकता है।
29 अप्रैल को प्रकाशित अमर उजाला की खबर को हुबहू नए प्रभारी ने जनसंदेश टाइम्स के 1 मई के अंक में छाप दिया। इससे यह संकेत मिल रहा है कि प्रबंधन भी संतकबीरनगर कार्यालय से बेखबर होकर जिले में जनसंदेश को बैठाने में लग गया है। सूत्र बताते है कि जनसंदेश टाइम्स कार्यालय में न तो इनवर्टर है और न ही इंटरनेट कनेक्शन। जिससे वहां पर काम करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों के बीच काम करना पड़ रहा है।

जनसंदेश टाइम्स में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर, जिसकी नकल की गई है






