अमर उजाला, लखीमपुर खीरी से विनोद भारद्वाज का तबादला बदायूं के लिए कर दिया गया है. वे इसके पहले भी बदायूं में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके साथ ही शाहजहांपुर के विवादित ब्यूरोचीफ अरुण पराशरी को लखीमपुर खीरी का ब्यूरोचीफ बनाया गया है.
अरुण पराशरी शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के ट्रस्ट में भी पदाधिकारी हैं, इसलिए इनका यहां से लखीमपुर खीरी भेजा जाना इनके पर कतरने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि खबर यह भी आ रही है कि पराशरी सेटिंग करके अपना तबादला रुकवाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जबकि काम्पैक्ट में तैनात कैलाश सिंह शाहजहांपुर आने की कोशिश कर रहे हैं.





