टीवी टुडे समूह से खबर है कि तेज चैनल की हेड पूनम शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रही हैं. पूनम ने तेज से इस्तीफा देने के कारण को व्यक्तिगत बताया है. वे लंबे समय तक टीवी टुडे समूह से जुड़ी हुई हैं. हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि वे अपनी नई पारी किसी अन्य संस्थान से शुरू करेंगी या फिर ब्रेक लेंगी. पूनम की गिनती तेजतर्रार महिला पत्रकारों में होती है. 31 मई को तेज में उनका आखिरी दिन होगा.





