लंदन। ब्रिटेन में एक ऐसी वेबसाइट लांच की गई है जोकि मीडिया ग्रुप्स को फ्रीलांस रिपोर्टर्स और फोटोग्राफरों से सीधे सोर्स वर्क कराने में मदद देगी। न्यूजमोडो नाम की इस वेबसाइट राल एबली के दिमाग की उपज है जोकि पूर्व में ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर चैनल टेन में एक पत्रकार थे। न्यूजमोडो एक नई और ऐसी वेबसाइट है जोकि फ्रीलांस पत्रकारों और फोटोग्राफरों को अपना काम दुनिया भर के मीडिया संगठनों को सीधे बेचने में मदद करेगी। इस वेबसाइट को ब्रिटेन में लांच कर दिया गया है और इसे ऑस्ट्रेलिया के एक बहुत अमीर टेक कारोबारी का सहयोग हासिल है।
अपनी टेलीकॉम कंपनी 'डोडो' को बेचकर करीब दस करोड़ पाउंड कमाने वाले लैरी केस्लमैन न्यूजमोडो को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि प्रोफेशनल कंटेंट की जरूरत वाली मीडिया कंपनियों की संख्या बढ़ रही है जिससे वेबसाइट के सफल होने की उम्मीद है।
एबली ने अब तक चार हजार कांटीब्यूटर्स और करीब 75 मीडिया संगठनों को आकर्षित किया है जिससे साइट का बीटा वर्शन चल रहा है। इतना ही नहीं, उनकी आई टीवी, बीबीसी और ब्रिटेन के समाचार पत्रों के ग्रुपों से बात चल रही है जोकि उनके खरीदने वाले ग्राहकों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वास्तव में अनुभवी पेशेवर लोगों भी बहुत बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं क्योंकि बहुत सारी नौकरियां समाप्त हो गई हैं और उन्हें काम की जरूरत है।
लेखक तस्वीरों, वीडियो और कहानियों के लिए अपनी कीमत तय कर सकते हैं और इन्हें वेबसाइट पर या एक एप्लीकेशन के जरिए न्यूजमोडो पर स्टोर कर सकते हैं। खरीददार विज्ञापित मूल्य पर उत्पाद को खरीद सकते हैं या उनके अपने एसाइनमेंट का कमीशन ले सकते हैं।
एबली का कहना है, 'न्यूजरूम्स सारी दुनिया में कहीं भी होने वाली घटनाओं के लक्ष्यित कवरेज के लिए एसाइनमेंट्स तय कर सकते हैं। एक एसाइनमेंट तय करके वे उन पेशेवर लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं और उनसे वह समाचार पा सकते हैं जिसकी उन्हें जरूरत है। इसमें आने-जाने का खर्च नहीं होगा, काम तेज और स्पष्ट तौर पर कम कीमत में होगा।'
एबली को यह विचार तीन वर्ष पहले तब आया था जब एक रिपोर्टर के तौर पर वे स्टोरीज की तस्वीरों या वीडियो को अपलोड करने की अधूरी सुविधाओं से निराश हो गए थे। उस समय वे अपनी न्यूज डेस्क से सीधा कवर करते थे। अब यूजन-जेनरेटेड कंटेंट की मांग में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने एक सिटीजन जर्नलिज्म एप्लीकेशन विकसित किया है और वे चाहते हैं कि इसका अधिकाधिक इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन न्यूजमोडो का फोकस पेशेवर पत्रकारों पर है। (एजेंसी)






