Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

समाचार प्‍लस ने जी न्‍यूज और सहारा को पछाड़ा

यूपी-उत्‍तराखंड बेस्‍ड रीजनल चैनलों की सत्रहवें सप्‍ताह की टीआरपी आ गई है. इस सप्‍ताह समाचार प्‍लस यूपी-उत्‍तराखंड चैनल जबर्दस्‍त धमाका करते हुए दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है. समाचार प्‍लस की यह कामयाबी इसलिए भी मायने रखती है कि इस चैनल को लांच हुए अभी मात्र दस महीने ही हुए हैं, लेकिन इस चैनल ने जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड और सहारा समय यूपी-उत्‍तराखंड जैसे जमे जमाए और पुराने चैनलों को पछाड़ दिया है.

यूपी-उत्‍तराखंड बेस्‍ड रीजनल चैनलों की सत्रहवें सप्‍ताह की टीआरपी आ गई है. इस सप्‍ताह समाचार प्‍लस यूपी-उत्‍तराखंड चैनल जबर्दस्‍त धमाका करते हुए दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है. समाचार प्‍लस की यह कामयाबी इसलिए भी मायने रखती है कि इस चैनल को लांच हुए अभी मात्र दस महीने ही हुए हैं, लेकिन इस चैनल ने जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड और सहारा समय यूपी-उत्‍तराखंड जैसे जमे जमाए और पुराने चैनलों को पछाड़ दिया है.

समाचार प्‍लस तेजी से नम्‍बर एक पायदान की तरफ बढ़ रहा है. चैनल की इस कामयाबी का श्रेय इसकी टीम और विजन को भी जाता है. जिस तरह चैनल की लोकप्रियता यूपी-उत्‍तराखंड में बढ़ रही है उससे लगता है कि जल्‍द ही यह चैनल ईटीवी को पीछे छोड़ते हुए नम्‍बर एक के पायदान पर काबिज हो जाएगा. समाचार प्लस की इस कामयाबी पर न्यूज चैनलों की दुनिया के जानकार इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि यह चैनल अभी इन दोनों राज्यों में केवल केबल नेटवर्क पर ही उपलब्ध है. जबकि ईटीवी, जी न्यूज और सहारा समय जैसे चैनल केबल नेटवर्क के साथ-साथ सभी प्रमुख डीटीएच प्लेटफार्मों और टैम के नए बने एलसी-1 मार्केट में भी मौजूद हैं.

सत्रहवें सप्‍ताह में समाचार प्लस दोनों राज्यों में नंबर दो की पोजीशन पर स्थापित हो गया है. माना जा रहा है कि जैसे ही समाचार प्लस डीटीएच प्लेटफार्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा, वैसे ही वह चैनल मजबूती से नम्‍बर एक की तरफ बढ़ जाएगा. समाचार प्‍लस के पहले तथा लगभग उसके साथ शुरू हुए साधना न्‍यूज, टीवी100 और नेटवर्क 10 जैसे न्‍यूज चैनल या तो हांफ रहे हैं या फिर दम तोड़ने की कगार पर खड़े हैं वहीं समाचार प्‍लस कम समय में तेजी से ऊपर बढ़ता जा रहा है. टीवी मीडिया इंडस्‍ट्री में ऐसी सफलता कम ही देखने को मिलती है लेकिन एडिटर इन चीफ उमेश कुमार के नेतृत्‍व में यह चैनल तेजी से उड़ान भर रहा है. गौरतलब है कि समाचार प्लस बहुत जल्द अपना राजस्थान चैनल भी लॉन्च करने जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...