दैनिक जागरण, मेरठ से इस्तीफा देने वाले रियाज हाशमी ने नेशनल दुनिया ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले ही दैनिक जागरण से इस्तीफा दिया था. रियाज हाशमी नेशनल दुनिया के साथ अपनी नई पारी समाचार संपादक के रूप में कर रहे हैं. उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. रियाज पिछले 21 सालों से दैनिक जागरण के साथ जुड़े हुए थे. नेशनल दुनिया जल्द ही मेरठ से लांच होने जा रहा है.





