हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि एजीएम सेल्स सीपी राय ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले डेढ़ दशक से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. संभावना जताई जा रही है वे वाराणसी से जल्द लांच होने जा रहे किसी अखबार के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. सीपी राय पिछले तेइस सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनका इस्तीफा हिंदुस्तान अखबार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
सीपी राय ने करियर की शुरुआत सन 88 में पायनियर, बनारस के साथ की थी. इसके बाद वे आज अखबार के साथ जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद स्वतंत्र भारत ज्वाइन कर लिया. 96 में बनारस में हिंदुस्तान का ब्यूरो शुरू होने के बाद इसी से जुड़ गए तब से अब तक वे अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे.






