भड़ास के पांचवें जन्मदिन पर 17 मई 2013 को आईटीओ के नजदीक दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित राजेंद्र भवन में दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक संगीत, व्याख्यान और सम्मान का जलसा चलेगा. इसमें चर्चित पत्रकार अनिरुद्ध बहल अपना व्याख्यान देंगे. विषय है- करप्शन, कारपोरेट और मीडिया. इसी विषय पर कई वरिष्ठ पत्रकार, प्रोफेसर, साहित्यकार, नेता अपना नजरिया पेश करेंगे.
अंशुमाला झा और उनकी टीम के लोग सूफी, फोक से लेकर फिल्मी व गैर-फिल्मी गीतों का जलवा बिखेरेंगे. पत्रकारिता से जुड़े कई साथियों का सम्मान किया जाएगा. भड़ास न्यू मीडिया का माध्यम है, इसलिए निमंत्रण पत्र प्रिंट करके सबके पते पर भेजने की जगह उन्हें भड़ास, फेसबुक, मेल, एसएमएस आदि न्यू मीडिया के माध्यमों के जरिए पहुंचाया जाएगा. इसी कड़ी के तहत यहा निमंत्रण पत्र प्रकाशित किया जा रहा है. इसे आप कुबूल करें…
((देखने-पढ़ने में दिक्कत आ रही हो तो उपरोक्त निमंत्रण पत्र पर क्लिक कर दें))
यही है आप सभी साथियों को विधिवत न्योता.. आप सभी मेरे लिए खास हैं क्योंकि आपकी ताकत ही भड़ास, मुझे और पूरी टीम को खास बनाती है. आपका इंतजार रहेगा. डायरी में नोट कर लें. मोबाइल में उस दिन का एलार्म लगा लें… खासकर, दिल्ली के बाहर के न्यू मीडिया के साथियों, फेसबुक के साथियों और वेब-ब्लाग वाले दोस्तों से कहना चाहूंगा कि वे इस आयोजन में शिरकत करने के लिए योजना बनाएं. आएं. भागीदारी करें. सुनें, सुनाएं और न्यू मीडिया की एकजुटता और त्वरा का घोष करें.. दिल्ली के साथी आएंगे ही, यह मानकर चल रहा हूं. संभव है, बहुत सारे साथियों तक फोन, मैसेज, मेल न पहुंचे, इसलिए आप सभी से यह अनुरोध करता हूं कि इसे ही विधिवत निमंत्रण मानें.
-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया
इसे भी पढ़ सकते हैं-
पांचवां बर्थडे : भड़ास चला पाना हर किसी के वश की बात नहीं
tag- b4m 5thbday







