Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार का 40 हजार का चेक बांउस कराया, फिर 45 हजार देकर पीछा छुड़ाया

महिलाओं पर आधारित एक वेबसाइट चलाने वाले संदीप कुमार देव का 40 हजार का चेक बाउंस कराना द्वारका के मैक्स लाइफ केयर अस्पताल को काफी महंगा पड़ा। आखिरकार तीस हजारी कोर्ट में 45 हजार रुपये दे कर उस अस्पताल मालिक ने अपना पीछा छुड़ाया। आधी आबादी डॉट.कॉम के पार्टनर कपोट मीडिया नाम से एक कंपनी चलाते हैं।

महिलाओं पर आधारित एक वेबसाइट चलाने वाले संदीप कुमार देव का 40 हजार का चेक बाउंस कराना द्वारका के मैक्स लाइफ केयर अस्पताल को काफी महंगा पड़ा। आखिरकार तीस हजारी कोर्ट में 45 हजार रुपये दे कर उस अस्पताल मालिक ने अपना पीछा छुड़ाया। आधी आबादी डॉट.कॉम के पार्टनर कपोट मीडिया नाम से एक कंपनी चलाते हैं।

यह कंपनी पब्लिक रिलेशन का काम भी देखती है। उस कंपनी को मैक्स लाइफ केयर के डायरेक्टर डॉ. नितेन्द्र सिंह ने कुल 40 हजार के चेक जारी किए थे। लेकिन यह चेक बाउंस हो गए।  काफी समझाने के बाद भी जब उनका पैसा नहीं मिला तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। जमानती वारंट जारी होने के बाद डॉ. नितेन्द्र ने 45 हजार रुपए देकर अपना मामला सेटल किया।  

जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार देव दिल्ली में अपनी वेबसाइट चलाते हैं। इससे पहले वह दैनिक जागरण और नई दुनिया में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं। उन्होंने जब अपनी पब्लिक रिलेशन का काम बखूबी निपटा दिया तो उन्हें मैक्स लाइफ केयर की ओर से कुल 40 हजार के चेक मिले। यह चेक उन्होंने अकाउंट में डाले तो वह पैसा नहीं होने कारण बाउंस हो गए।

इसके  बाद श्री देव ने अपने वकील पीयूष जैन के माध्यम से तीसहजारी कोर्ट चले गए। मजिस्ट्रेट ने चेक बाउंस के लिए जिम्मेदार डायरेक्टर डॉ. नितेन्द्र सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए। इतना सुनने के बाद डायरेक्टर समझौता करने को तैयार हो गए। डॉ. सिंह ने बतौर मुआवजा पांच हजार रुपये अधिक दिए और समझौता कर लिया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले एक और मीडियाकर्मी ने चेक बाउंस के मामले में मीडिया कंपनी पर पत्रकार से वकील बने पीयूष जैन के जरिए दावा ठोंका था। बाद में उस मीडिया कंपनी ने पैसे देकर समझौता किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...