Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

प्रमोशन दिलाने के लिए रेलमंत्री के भतीजे ने ली घूस, सीबीआई ने अरेस्‍ट किया

नई दिल्ली। सीबीआई ने रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भतीजे वी. सिंगला को रेलवे में प्रमोशन दिलाने के नाम पर रेलवे बोर्ड के मेंबर से 90 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्‍ट किया है। सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के मेंबर महेश कुमार व दो अन्य के खिलाफ भी इस मामले में केस दर्ज किया है। इसमें से दो लोग चंडीगढ़ से बताए जा रहे हैं। इस गिरफ्तारी के बाद रेलमंत्री पवन कुमार बंसल की तरफ भी अंगुलियां उठनी शुरू हो गई हैं। सीबीआई इस मामले में दिल्ली और चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक पवन कुमार बंसल के भतीजे सिंगला ने रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार से प्रमोशन दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपये लिए। महेश कुमार पश्चिम रेलवे में जीएम थे और वह प्रमोशन चाहते थे। इसके लिए उन्होंने रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भतीजे सिंगला और उनके दोस्त से संपर्क साधा। महेश कुमार का तीन दिन पहले ही प्रमोशन हुआ है और वह रेलवे बोर्ड के मेंबर बनाए गए हैं। इस स्थिति में महेश कुमार का प्रमोशन भी शक के घेरे में आ गया है। रेल मंत्री पवन बंसल की तरफ भी अंगुलियां उठने लगी हैं।

सीबीआई ने सिंगला को अरेस्ट कर लिया है, जबकि महेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद रेलवे के अंदर चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। उधर, बीजेपी ने इस मामले में पवन कुमार बंसल को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने बंसल का इस्तीफा मांगते हुए आरोप लगाया कि घूस उनके इशारे पर ली गई है। चंडीगढ़ में दो जगहों पर छापे की खबर है। संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस भी रेलमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...