Sanjay Tiwari : सरबजीत मामले पर मोदी की दहाड़ और चिघ्घाड़ तो आपने सुन ही ली होगी। अब जरा इस सच्चाई को भी सुन लीजिए। लाल घेरे में जो आदमी है उसका नाम है कुलदीप कुमार यादव। वह भी पाकिस्तान की उसी कोट लखपत जेल में उसी जासूसी के आरोप में बंद है जहां सरबजीत बंद था।

कुलदीप की 76 वर्षीय मां मायादेवी अहमदाबाद के चांदखेड़ा में रहती है। कुलदीप अपने वकील एम के पॉल के माध्यम से गुजरात सरकार से गुजारिश कर चुका है कि उसकी मां के गुजारे के लिए उनकी कुछ आर्थिक सहायता की जाए लेकिन सरबजीत पर सिर झुकानेवाले मोदी जी की सरकार ने आज तक अपने गुजराती सरबजीत की बूढी मां के लिए कुछ नहीं किया है।
संजय तिवारी के फेसबुक वॉल से.






