उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत फिर एक नए सेक्स स्कैंडल में फंस सकते हैं. शादीशुदा होते हुए भी उन पर एक अन्य स्त्री से संबंध रखने का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में पिछले दिनों एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. महिला ने पिता के नाम के रूप में एच. एस. रावत का नाम दर्ज कराया है. इसे लेकर उत्तराखंड के सत्ता और मीडिया के गलियारों में खूब चर्चा है. आई-नेक्स्ट अखबार ने इस बारे में एक खबर का भी प्रकाशन किया. उत्तराखंड में विपक्ष के नेता अजय भट्ट ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके इस मुद्दे को उठाया.
उल्लेखनीय है कि जेनी सैक्स स्कैंडल कांड के कारण हरक सिंह रावत पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं. हरक सिंह रावत रसिया किस्म के नेता हैं. उन्हें रसियागिरी के मामले में उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी का उत्तराधिकारी माना जाता है. बताया जाता है कि जब वे इस बार कैबिनेट मंत्री बने तो अपने पसंद की महिला अधिकारी को अपने करीब रखने के लिए उन्होंने पूरा जोर लगवाकर दूसरे विभाग से ट्रांसफर कराके अपने मंत्रालय में ले आए और अपना ओएसडी बना लिया. उत्तराखंड में कांग्रेस ने निकाय चुनाव में घटिया प्रदर्शन किया है, जिसके कारण कांग्रेस के नेता जहां लोकसभा चुनाव को लेकर चिंतित हैं, वहीं हरक सिंह रावत प्रकरण सामने आने के बाद कांग्रेस के लिए एक और मुसीबत सामने है. उत्तराखंड पुलिस के एक अफसर पर भी एक महिला माडल और पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रखा है.
देहरादून से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.
संबंधित अगली खबर…
बिन ब्याही सिंगर मां बनी, कांग्रेसी नेता का कारनामा!
एक अन्य कांग्रेसी नेता के सेक्स स्कैंडल के बारे में नीचे के शीर्षकों पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं….
नाबालिग लड़की के साथ सेक्स कर रहे हैं बुजुर्ग कांग्रेसी नेता! (देखें तस्वीरें)
युवा कांग्रेसी नेता के वरिष्ठ कांग्रेसी पिता का सेक्स वीडियो मीडिया में घूम रहा





