उत्तर प्रदेश मे अधिकारी किस तरह से समाजवादी पार्टी के नेताओं के दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं, किस तरह से सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों मे जबरन काम सपा नेताओं द्वारा अधिकारियों से लिए जा रहे हैं, ये बात खुद एक सीएमओ बता रहा है. यूपी के ललितपुर जिले में जी न्यूज़ के संवाददाता अमित सोनी ने एक अधिकारी का स्टिंग आपरेशन किया.
इस अधिकारी ने अखिलेश सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी. स्टिंग आपरेशन में जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर ओपी निरंजन ने बताया कि किस तरह से स्वास्थय विभाग में बम्पर संविदा नियुक्तियां सपा नेताओं के जोर पर हुई. साथ ही सीएमओ बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में क्राईम क्यों बढ़ रहा है और अधिकारी मारपीट के डर से किस तरह से अपनी इज्जत बचाए हुए हैं.
इसके पूर्व भी अमित सोनी ने एक स्टिंग किया था जिसमें जेल में पैसे के बल पर कैदियों को ऐशो आराम के साधन मुहैया कराने का खुलासा किया था. अमित सोनी के जेल वाले स्टिंग के बाद जेल अधिकारी सहित 9 जेलकर्मी निलम्बित किये गये थे. वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें…





