Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारनपुर में नेशनल दुनिया के ब्‍यूरोचीफ बने वीरेंद्र आजम

‘‘नेशनल दुनिया’’ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करते हुए सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर अपनी कमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने माने पत्रकार और सहारनपुर के सबसे अनुभवी पत्रकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म को सौंपी है। वह सहारनपुर में ‘‘नेशनल दुनिया’’ के ब्यूरो चीफ होंगे। डा. आजम अपनी ईमानदारी और समीक्षात्मक खबरों के लिए पत्रकारिता जगत में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। 

‘‘नेशनल दुनिया’’ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करते हुए सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर अपनी कमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने माने पत्रकार और सहारनपुर के सबसे अनुभवी पत्रकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म को सौंपी है। वह सहारनपुर में ‘‘नेशनल दुनिया’’ के ब्यूरो चीफ होंगे। डा. आजम अपनी ईमानदारी और समीक्षात्मक खबरों के लिए पत्रकारिता जगत में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। 

वीरेंद्र आजम नवभारत टाइम्स दिल्ली और राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने और देहरादून जागरण में सेवाएं देने के अलावा मेरठ से प्रकाशित अमर उजाला व जनवाणी के सहारनपुर में ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। इन दिनों वह साहित्यिक पत्रिका ‘‘शीतल वाणी’’ का संपादन कर रहे थे। उनके संपादन में इस पत्रिका के शमशेर बहादुर, कथाकार उदय प्रकाश और प्रख्यात नाटककार लक्ष्मीनारायाण लाल तथा आलोचक कमला प्रसाद विशेषांक देशभर में चर्चित रहे हैं। स्वस्‍थ मिशनरी और साहित्यिक पत्रकारिता के लिए उन्हें 1981 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री हिदायतुल्ला और 2007 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री भैरोसिंह शेखावत द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...