रेलमंत्री के रिश्तेदार पैसे लेने में व्यस्त हैं आम यात्री सफर करने में पस्त है. कभी सुरक्षित माना जाने वाला रेल सफर अब महिलाओं के लिए दहशत का सबब बनता जा रहा है. इसमें भी छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला नई दिल्ली से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का है. ट्रेन के कोच संख्या बी वन में सफर कर रही मेडिकल की छात्रा व एक अन्य युवती से उसी बोगी में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक युवक ने छेड़खानी की. घटना देरा रात अलीगढ़ और कानपुर स्टेशन के बीच की है.
युवतियों यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन के बी वन कोच में यात्रा कर रहा युवक सोने के दौरान इन दोनों के साथ छेड़खानी की. इस पर इन दोनों ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर उठे यात्रियों ने इस आरोपी युवक को जमकर पीटा उसके बाद इन लोगों ने इसे जीआरपी मुगलसराय को सौंप दिया. सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि इस युवक के पास टिकट भी नहीं था. इसने टीटी को ट्रेन में पैसे देकर युवतियों के पास सीट प्राप्त की थी. जीआरपी ने युवतियों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया.
मुगसराय से सुनील सिंह की रिपोर्ट.





