मुरादाबाद से खबर है कि एबीपी न्यूज के संवाददाता उबैद-उर-रहमान नगर निगम में पार्षद बन गए हैं. उबैद को सरकार की तरफ से मुरादाबाद नगर निगम में पार्षद मनोनित किया गया है. रहमान लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. उन्हें आजम खान का खास माना जाता है. उबैद उर रहमान को 2 मई को निगम पार्षद की शपथ दिलाई गई. रहमान के सभासद मनोनित किए जाने पर उनके शुभचिंतक और सहयोगियों में प्रसन्नता है.





