झुंझुनू। नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को सभापति खालिद हुसैन, उपसभापति बिमला बेनीवाल एवं नगर परिषद आयुक्त अनिता खींचड़ की उपस्थिति में नगर परिषद द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद खुर्शीद हुसैन, पार्षद जाहिद अली, पार्षद अजमत अली, पार्षद जुल्फिकार खोखर एवं नगर परिषद के सहायक अभियंता संजय माथुर ने नगर परिषद की गठित समिति द्वारा चयनियत 12 पात्र पत्रकारों को लॉटरी द्वारा भूखण्ड आबंटन किया है। सभापति खालिद हुसैन ने बताया कि सभी 12 पत्रकारों को 200 वर्गगज के भूखण्ड का आबंटन किया गया है।
उल्लेखनीय बात यह है कि दो साल के अक्षत द्वारा सभी पत्रकारों के भूखण्ड की लॉटरी निकाली गई है। पत्रकारों ने सभापति, उपसभापति, नगर परिषद आयुक्त तथा नगर परिषद बोर्ड के सभी सदस्यों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पत्रकारों ने सभापति से नॉन अधिस्वीकृत पत्रकारों को भूखण्ड आंवटन के लिए चल रही प्रकिया को गति प्रदान करते हुए उन्हें भी शीघ्र भूखण्ड आवंटन करने का अनुरोध किया, जिस पर सभापति ने शीघ्र ही समुचित कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया है।
रमेश सर्राफ की रिपोर्ट.





