प्रिय यशवंत जी, 18 अप्रैल 2013 को आपके द्वारा फ्लैश किया गया न्यूज दैनिक आज के गया प्रभारी के बारे में पढ़कर आपकी मानसिकता और कार्यशैली पर आश्चर्य और दुःख हुआ। पत्रकारिता के एक सामान्य मापदंड की दूसरे पक्ष की भी बातें समझ लें, इसके लिए सम्पर्क कर लें, इसका पालन आपके द्वारा नहीं किया गया। मीडिया की खामियों को उजागर करना और दूर करना एक जिम्मेवार पत्रकार का कर्तव्य और दायित्व है। यह छोटी सी समझ आपको नहीं है।
यह जानकर मुझे और भी दुःख और आश्चर्य हुआ। सन्यासी की तरह जीवन व्यतीत करने वाला, पीड़ित मानवता की सेवा करने वाला और पत्रकारों की आवाज को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने वाले जानेमाने पत्रकार कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखे गये पत्र को तूल देने से पहले आपको उस व्यक्ति अथवा बिहार के पत्रकारों या देश के 25 उन राज्यों के पत्रकारों जो इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से सम्बद्ध हैं से इस व्यक्ति के बारे में जानकारी लेनी चाहिए थी। इस खबर को फ्लैश कर आपने पत्रकारिता के साथ जघन्य अपराध और नाइंसाफी की है। इससे आपके स्तर का पता चलता है।
धन्यवाद!!
रंजन सिन्हा
सदस्य
नेशनल काउंसिल,
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, नई दिल्ली
ये है मूल खबर… आप भी पढ़ें–
दैनिक 'आज' के गया प्रभारी कमलेश सिंह कर रहे होटल व्यवसायियों का भयादोहन





