Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अब बनारस में कदम रखने वाला है जनसंदेश टाइम्‍स

लखनऊ तथा कानपुर से प्रकाशित जनसंदेश टाइम्‍स जल्‍द ही बनारस में भी कदम रखने वाला है. फिलहाल बनारस से अखबार के प्रकाशन की टाइम लाइन तय नहीं की गई है, परन्‍तु संभावना जताई जा रही है कि दिसम्‍बर के अंत तक यह अखबार बनारस की सरजमीं पर पहुंच जाएगा. फिलहाल अभी सब कुछ प्राइमरी स्‍टेज में हैं. प्रबंधन टीम के गठन की तैयारियां भी कर रहा है. खबर है कि जल्‍द ही टीम भर्ती का अभियान भी चलाया जाएगा. फिलहाल कुछ लोगों के नाम पर चर्चा चल रही है.

लखनऊ तथा कानपुर से प्रकाशित जनसंदेश टाइम्‍स जल्‍द ही बनारस में भी कदम रखने वाला है. फिलहाल बनारस से अखबार के प्रकाशन की टाइम लाइन तय नहीं की गई है, परन्‍तु संभावना जताई जा रही है कि दिसम्‍बर के अंत तक यह अखबार बनारस की सरजमीं पर पहुंच जाएगा. फिलहाल अभी सब कुछ प्राइमरी स्‍टेज में हैं. प्रबंधन टीम के गठन की तैयारियां भी कर रहा है. खबर है कि जल्‍द ही टीम भर्ती का अभियान भी चलाया जाएगा. फिलहाल कुछ लोगों के नाम पर चर्चा चल रही है.

सूत्रों का कहना है कि कई अखबारों के वरिष्‍ठ लोग जनसंदेश टाइम्‍स प्रबंधन के संपर्क में हैं. उल्‍लेखनीय है कि जनसंदेश टाइम्‍स का प्रकाशन लखनऊ तथा कानपुर से एक साथ हो रहा है. इसके कई स्‍थानीय जिलों के एडिशन भी लांच हो रहे हैं. जनसंदेश टाइम्‍स अन्‍य अखबारों से अलग साहित्‍य एवं साहित्‍यकारों को स्‍थान देकर पुरानी परम्‍परा को फिर से जीवित करने की कोशिश कर रहा है. चर्चा है हिंदुस्‍तान से इस्‍तीफा देने वाले सीपी राय भी जनसंदेश टाइम्‍स से वरिष्‍ठ पद पर जुड़ने वाले हैं. इस अखबार के संपादक कवि एवं साहित्‍यकार के रूप में पहचान रखने वाले डा. सुभाष राय हैं.

बनारस में अखबार की लांचिंग के संदर्भ में पूछ जाने पर डा. सुभाष राय ने कहा कि बनारस में अखबार को लांच करने की योजना है, पर अभी यह प्राइमरी स्‍टेज में है. हम कई चीजों पर ध्‍यान रख रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि टीम अभी तैयार नहीं हुई है, पर जल्‍द ही अखबार की लांचिंग के लिए टीम तैयार कर ली जाएगी. उन्‍होंने अखबार के प्रकाशन की कोई तय सीमा नहीं बताई पर कहा कि कोशिश है कि दिसम्‍बर के अंत तक हम बनारस में अखबार का प्रकाशन शुरू करवा दें. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...