4 रीयल न्यूज, लखनऊ से खबर है कि जहीर अब्बास ने चैनल के साथ नई पारी शुरू की है. उन्हें चैनल में रिपोर्टर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि जहीर अब्बास 4रीयल न्यूज के ब्यूरो चीफ तनवीर अब्बास के करीबी माने जाते हैं. जहीर इसके पहले क्राइम नजर और चैनल वन को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे पिछले चार सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
हिंदुस्तान, हरिद्वार से खबर है कि आदेश त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है. वे हिंदुस्तान के साथ पिछले 15 सालों से स्ट्रिंगर के रूप में जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि आदेश हरिद्वार कार्यालय में मौजूद परिस्थितियों से खुश नहीं थे. हालांकि प्रबंधन की तरफ से उन पर अखबार की खबरें लीक करने का आरोप लगाया गया था. बताया जा रहा है कि प्रबंधन से खटपट होने पर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया. संभावना है कि हरिद्वार में कुछ और बदलाव हो सकते हैं.





