सुभारती मीडिया, मेरठ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार आरपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे सुभारती समूह से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं. इन दिनों उनके ऊपर सुभारती समूह के चैनल की लांचिंग की जिम्मेदारी दी गई थी. आरपी सिंह पहले सुभारती समूह के अखबार दैनिक प्रभात के समूह संपादक हुआ करते थे. बीच में उनको हटाकर सुनील छैयां को समूह संपादक बना दिया गया. आरपी सिंह ने दुबारा सुभारती समूह में वापसी की तब उन्हें चैनल लांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
सुभारती प्रबंधन कई बार चैनल लांच करने की तैयारी की परन्तु किसी न किसी कारण मामला टलता ही रहा. कई बार विज्ञापन निकालकर पत्रकारों से आवेदन मांगे गए. कई बार नियुक्तियां भी हुईं परन्तु चैनल आज तक लांच नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि प्रबंधन के इसी अनप्रोफेशनल रवैये से खफा होकर आरपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया. वे कई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.





