हिंदुस्तान, हरिद्वार से खबर है कि यहां से लगतार मिल रही शिकायों ने प्रबंधन को परेशानी में डाल रखा है. हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत कई लोगों पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगने के बाद संपादक गिरीश गुरनानी ने यहां कई बदलाव किए हैं. सूत्रों का कहना है कि अगर हालात फिर भी नहीं सुधरे तो प्रबंधन कड़े कदम उठा सकता है. हिंदुस्तान से लंबे समय तक जुड़े रहे आदेश त्यागी ने कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में इस्तीफा दे दिया था.
सूत्र बता रहे हैं कि लगातार ऐसी शिकायतें मिलने से संपादक गिरीश गुरनानी भी काफी नाराज हैं. खबर है कि उन्होंने यहां की व्यवस्था को सुधारने के लिए देहरादून से सीनियर रिपोर्टर शोभित श्रीवास्तव को भेजा है. अब शोभित ही हरिद्वार की जिम्मेदारी संभालेंगे. अब तक इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे राजेश पांडेय भी शोभित के अंडर काम करेंगे. शोभित के अलावा स्ट्रिंगर कपरवान को भी हरिद्वार भेजा गया है. इन दोनों लोगों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है.
हरिद्वार में तैनात रिपोर्टर कुणाल बरगन को देहरादून का तबादला देहरादून के लिए कर दिया गया है. वैसे चर्चा है कि लगातार शिकायतों से नाराज संपादक गिरीश गुरनानी राजेश पांडेय को देहरादून भी बुला सकते हैं. वहीं हरिद्वार में तैनात श्री नारायण मिश्रा को रुड़की भेजा गया है. हालांकि मिश्रा को अस्थाई तौर पर रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि यहां के इंचार्ज नरेंद्र के साले की आगरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद से वे अवकाश पर चल रहे हैं. माना जा रहा है कि हरिद्वार में अखबार को मजबूत करने के लिए देर-सबेर और बदलाव किए जा सकते हैं.





