Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ड्रेसिंग रूम में सेक्‍स करता था बीबीसी का एंकर तो मैनेजर बनाता था वीडियो

लंदन : 40 साल पहले बीबीसी के स्‍टार एंकर रहे स्‍टुअर्ट हाल का अब नया मामला सामने आया है। बीबीसी का एक फ्लोर मैनेजर न सिर्फ महि‍लाओं से मेलजोल कराने में उनकी मदद करता था, बल्‍कि जब स्‍टुअर्ट ड्रेसिंग रूम में कि‍सी के साथ सेक्‍स करते थे, वह उसकी वीडि‍यो बनाता था। इस बारे में उस वक्‍त स्‍टूडि‍यो में काम करने वाले एक कर्मचारी ने खुलासा कि‍या है। बता दें कि स्‍टुअर्ट पहले भी 13 बच्‍चि‍यों की पि‍टाई और यौन उत्‍पीड़न के मामले में फंस चुके हैं और पि‍छले हफ्ते ही उनके द्वारा उत्‍पीड़ि‍त लड़कि‍यों में से दो ने चुप्‍पी तोड़ी थी।

लंदन : 40 साल पहले बीबीसी के स्‍टार एंकर रहे स्‍टुअर्ट हाल का अब नया मामला सामने आया है। बीबीसी का एक फ्लोर मैनेजर न सिर्फ महि‍लाओं से मेलजोल कराने में उनकी मदद करता था, बल्‍कि जब स्‍टुअर्ट ड्रेसिंग रूम में कि‍सी के साथ सेक्‍स करते थे, वह उसकी वीडि‍यो बनाता था। इस बारे में उस वक्‍त स्‍टूडि‍यो में काम करने वाले एक कर्मचारी ने खुलासा कि‍या है। बता दें कि स्‍टुअर्ट पहले भी 13 बच्‍चि‍यों की पि‍टाई और यौन उत्‍पीड़न के मामले में फंस चुके हैं और पि‍छले हफ्ते ही उनके द्वारा उत्‍पीड़ि‍त लड़कि‍यों में से दो ने चुप्‍पी तोड़ी थी।

महि‍लाओं का यौन उत्‍पीड़न करने में स्‍टुअर्ट हाल का फ्लोर मैनेजर पीटर बारलो उनकी पूरी मदद करता था। अब जि‍स तरह से स्‍टुअर्ट के ऊपर आरोपों की झड़ी लगनी शुरू हुई है, इन सबकी जांच का दबाव बढ़ने लगा है। माना जा रहा है कि बीबीसी के बड़े अधि‍कारि‍यों ने स्‍टुअर्ट हाल की कारगुजारि‍यों को जानबूझकर अनदेखा कि‍या। बताया जाता है कि स्‍टुअर्ट अपने जि‍स ड्रेसिंग रूम में महि‍लाओं के साथ शारीरि‍क संबंध बनाता था, समाचार संपादक टॉम जर्मन और रीजनल मैनेजर रे कॉली का कमरा उसके सामने ही था। यह भी बताया जाता है कि स्‍टुअर्ट और पीटर ने जो फि‍ल्‍में बनाईं, उन्‍हें लेकर उन्‍होंने स्‍टूडि‍यो की प्रोडक्‍शन टीम से भी संपर्क कि‍या।
 
स्‍टुअर्ट के बारे में नए नए तथ्‍य सूजन हैरीसन की चुप्‍पी तोड़ने के बाद सामने आ रहे हैं। जब सूजन 16 वर्ष की थीं तो स्‍टुअर्ट हाल ने शराब पीकर उनके साथ अश्‍लील हरकतें की और उनका यौन उत्‍पीड़न कि‍या। स्‍टुअर्ट सूजन को बीबीसी में एक गाना रि‍कॉर्ड कराने के बहाने लेकर गया था। बीबीसी के एक पूर्व कर्मचारी के मुताबि‍क स्‍टुअर्ट ने यह हरकतें 1970 से शुरू कीं और 1981 तक जारी रखीं। 1981 में बीबीसी का दफ्तर नई बि‍ल्‍डिंग में शिफ्ट हुआ। स्‍टुअर्ट 'लुक नॉर्थ' नाम का प्रोग्राम प्रस्‍तुत करते थे।

पूर्व कर्मचारी ने बताया कि सभी जानते थे कि जब स्‍टुअर्ट अपने ड्रेसिंग रूम में महि‍लाओं के साथ शारीरि‍क संबंध बनाता था तो उसका साथी पीटर उसकी वीडि‍यो बनाता था। महि‍लाओं को बुलाने के लि‍ए पीटर उन्‍हें 'लुक नॉर्थ' कार्यक्रम के स्‍टूडि‍यो में आकर ऑडि‍शन देने का लालच देता था। जब शो में मौसम की जानकारी दी जाती थी, उस दौरान ये दोनों उस औरत की फि‍ल्‍म बनाने का नाटक करते थे, जि‍से पीटर फंसाकर लाता था। इसके बाद उक्‍त महि‍ला को स्‍टुअर्ट के ड्रेसिंग रूम में ले जाया जाता था जहां शारीरि‍क संबंध बनाने के दौरान पीटर चुपके से उसकी वीडि‍यो बनाता था। जब उन्‍होंने शूट की हुई वीडि‍यो को संपादि‍त करने के लि‍ए प्रोडक्‍शन टीम से संपर्क कि‍या तो वहां उनकी बात नहीं मानी गई। दोनों ने दोबारा प्रोडक्‍शन टीम से कभी संपर्क नहीं कि‍या। स्‍टुअर्ट के ड्रेसिंग रूम में महि‍लाएं तकरीबन रोजाना ही जाती थीं।

बीबीसी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने बताया कि स्‍टुअर्ट को 18 वर्ष के आसपास की महि‍लाएं ज्‍यादा पसंद थी। वह लड़कि‍यों से अपने दूसरे शो 'द नॉकआउट' में तो मि‍लता ही था, ब्‍यूटी कांटेस्‍ट में आने वाली और जीतने वाली महि‍लाओं पर भी उसकी पूरी नजर रहती थी। वह अक्‍सर ऐसे कार्यक्रमों में जज बनता था। कर्मचारी के मुताबि‍क समाचार संपादक टॉम जर्मन और मैनेजर रे कॉली इस बात से अनभि‍ज्ञ नहीं थे। अगर मामले की जांच हो तो सारी सच्‍चाई सामने आ जाएगी। सन 1986 में 86 वर्ष की उम्र में पीटर की मौत हो गई और टॉम जर्मन की मौत 1992 में 66 वर्ष की आयु में हुई। 83 वर्ष के रे कॉली ने इस मामले में बताया कि स्‍टुअर्ट को यौन उत्‍पीड़न के मामले में सजा सुनाई जानी है, इसलि‍ए इस मामले में वह कोई टि‍प्‍पणी नहीं कर सकते।

40 साल पहले बीबीसी के स्‍टार रहे स्‍टुअर्ट हाल ने 13 कि‍शोरि‍यों की पि‍टाई की थी। स्‍टुअर्ट बीबीसी में कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते थे। स्‍टुअर्ट के कबूलनामे के बाद पीडि़त लड़कियों में से दो ने भी चुप्‍पी तोड़ी है। दोनों महि‍लाओं ने बताया है कि स्‍टुअर्ट ने कि‍तने हिंसक तरीके से उनकी पि‍टाई की थी। जि‍न 13 कि‍शोरि‍यों को स्‍टुअर्ट ने बेरहमी से पीटा था, उनमें सबसे छोटी बच्‍ची 9 साल की थी।

सूजन स्‍टुअर्ट हाल से अपने स्‍कूल में आयोजि‍त एक कार्यक्रम में मि‍ली थीं। तब उनकी उम्र महज 15 वर्ष थी। उसी उम्र में ही हाल ने सूजन का यौन उत्‍पीड़न कि‍या। लगभग 46 साल बाद सूजन ने बीबीसी स्‍टार प्रेजेंटर के बारे में बताया कि उनका परि‍वार स्‍टुअर्ट पर भरोसा करता था। स्‍टुअर्ट उन्‍हें बीबीसी के दफ्तर लेकर जाता था। वापसी में वह शराब के नशे में उसकी पि‍टाई करता था और यौन उत्‍पीड़न करता था। सूजन बताती हैं कि उन्‍हें इसका अपराधबोध है कि उन्‍हें तुरंत इसकी शि‍कायत करनी चाहि‍ए थी क्‍योंकि वह ऐसा सिर्फ उनके ही साथ नहीं, बल्‍कि कई और लड़कि‍यों के साथ कर रहा था।

स्‍टुअर्ट का शि‍कार बनी दूसरी महि‍ला कि‍म राइट तब 17 साल की थीं। कि‍म तब एक अखबार में काम करती थीं और स्‍टुअर्ट हाल से होम एंड ब्‍यूटी पर लगी एक प्रदर्शनी में मि‍ली थीं। उस वक्‍त स्‍टुअर्ट 45 साल के थे। कि‍म का पहला अफेयर पॉप सिंगर डेवि‍ड एसेक्‍स से था और वह स्‍पोर्ट्स कमेंटेटर भी थीं। उनका कहना है कि वह मेरे मां-बाप से भी ज्‍यादा उम्र का था। मुझे पता था कि वह टेलीवि‍जन में आता है। उस वक्‍त टेलीवि‍जन में उसके नाम का सि‍क्‍का चलता था। पहली मुलाकात के बाद एक दि‍न वह अचानक आया और मुझसे हाय की। इसके बाद उसने बगैर कुछ बोले अपने हाथ बढ़ाए और मुझसे अश्‍लील हरकतें करने लगा। वह अपना हाथ मुझपर से हटा ही नहीं रहा था। मैंने तुरंत उससे मुझसे दूर जाने को कहा और खुद को उससे अलग कि‍या। (भास्‍कर)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...