Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार दंपती के दो पुत्रों की गोली मारकर हत्‍या

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में पत्रकारों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में यहां के एक पत्रकार दंपती के दो बेटों का अज्ञात लोगों ने देर तक सड़क पर पीछा किया और आखिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एटार्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता कार्लोस गोंजालेज ने रविवार को बताया कि चिवावा शहर में बंदूकधारियों ने अपनी गाड़ी से स्थानीय अल पेसो समाचार पत्र की संपादिका मार्था गोंजालेज और रेडियो शो और टीवी शो के प्रसिद्ध एंकर और आर्थिक पत्रकार डेविड पारामो के दो बेटों 20 साल के अल्फ्रेडो पारामो और 21 साल के डियागो पारामो का देर तक पीछा किया और बाद में उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी हत्या क्यों की गई लेकिन उनकी हत्या उनके माता पिता के पत्रकार होने की वजह से नहीं की गई है। एक अन्य घटना में पुलिस ने रविवार की सुबह मेक्सिको सिटी के उपनगरीय इलाके से सात शव बरामद किए हैं। गौरतलब है कि मैक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह अक्सर पत्रकारों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक 1992 से मैक्सिको में कम से कम 25 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। (वार्ता)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...