प्रसार भारती के स्वामित्व वाला चैनल दूरदर्शन अब भारत से बाहर भी अपने नेटवर्क के विस्तार की तैयारी में जुट गया है. इसकी शुरुआत होने जा रही है कनाड़ा था. कनाड़ा में रहने वाले भारतीय मूल के दर्शक अब दूरदर्शन का आनंद भी उठा सकेंगे. इसके लिए डीडी ने कनाडा के स्थानीय टीवी नेटवर्क एटीएन के साथ एक करार किया है. इस करार के अंतर्गत दूरदर्शन के पांच चैनल कनाडा में दिखाए जाएंगे. कनाडा में दूरदर्शन के चैनल एटीएन डीडी इंडिया, एटीएन डीडी न्यूज़, एटीएन डीडी भारती, एटीएन डीडी उर्दू और एटीएन डीडी स्पोर्ट्स के नाम से जाने जाएंगे.
इस बारे में दूरदर्शन के सीनियर ऑफिसियल्स का कहना है कि कनाडा में बसे भारतीय लंबे समय से अपनी मातृभूति से जुड़ी खबरों, खेल और संस्कृति से जुड़ी घटनाओं को देखना-सुनना चाहते थे. प्रवासी भारतीयों को ध्यान में रखकर ही दूरदर्शन ने एटीएन के साथ समझौता किया है. उल्लेखनीय है कि कनाडा की एटीएन ने कई चैनलों के साथ टाइ अप कर रखा है, जिसमें सोनी, स्टार, वॉयकॉम, टाइम्स टीवी, बी4यू और एनडीटीवी शामिल है.






