जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से खबर है कि यहां संपादकीय विभाग से तीन वरिष्ठ लोगों को बाहर का रास्ता दिखा गया है, जबकि एचआर से एक महिला कर्मी ने इस्तीफा दे दिया है. असिस्टेंट एडिटर मुकुल मिश्र, स्टेट ब्यूरोचीफ प्रेम प्रकाश सिंह तथा न्यूज एडिटर आदर्श प्रकाश सिंह को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट इन लोगों के कामों से खुश नहीं था, जिसके चलते इन लोगों से इस्तीफा मांग लिया गया.
ये तीनों लोग काफी समय से जनसंदेश टाइम्स से जुड़े हुए थे. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इनके अलावा एचआर डिपार्टमेंट में कार्यरत रिया चक्रवर्ती में इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी इंदौर में किसी संस्थान से शुरू कर रही हैं. बताया जा रहा है कि अखबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रबंधन कुछ और बदलाव कर सकता है.





