हिंदुस्तान, धनबाद से खबर है कि सियाराम पांडेय शांत का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. वे डीएनई के पद पर कार्यरत थे. उन्हें बरेली में भी डीएनई बनाया गया है. शांत लंबे समय से यूपी में आने के लिए प्रयासरत थे. शांत की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है.
धनबाद से सियाराम पांडेय का तबादला बरेली होने के बाद उनके स्थान पर रांची से मृत्युंजय मिश्रा को बुलाया गया है. मृत्युंजय रांची में डीएनई के पद पर कार्यरत थे. वे लंबे समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए हैं. धनबाद में भी उन्हें डीएनई बनाया गया है.





