जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से खबर है कि तीन नए लोगों ने अखबार ज्वाइन किया है. अजय तिवारी को सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. संजय पांडेय तथा मंजूर आलम रिपोर्टर के रूप में अखबार से जुड़े हैं. तीनों लोग लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गौरतलब है कि प्रधान संपादक डा. सुभाष राय अखबार को पुराने तेवर में लाने के लिए कई बदलाव कर रहे हैं. इसी क्रम में कंपनी में मिस फिट दिख रहे तीन वरिष्ठों का इस्तीफा मांग लिया गया था.
सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय में कई लोगों के जाने के बाद अखबार में खाली पड़े पदों पर जल्द ही कई और नियुक्तियां की जा सकती हैं. उल्लेखनीय है कि डा. सुभाष राय के अखबार छोड़ने के बाद कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया था तो कुछ को तत्कालीन प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था.





