अमर उजाला से बड़ी खबर आ रही है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक सुनील मुतरेजा ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले छह सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. कंपनी को उन्होंने मुश्किल हालातों में संभाला तथा बाहर निकाला. कंपनी ने उन्हें जून 2011 में मार्केटिंग प्रेसिडेंट के पद से प्रमोट कर कंपनी का कार्यकारी निदेशक बनाया था. बताया जा रहा है कि वे किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रहे हैं. वे लंबे समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं.
इस बारे में पूछे जाने पर सुनील मुतरेजा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने अपने नए डेस्टीनेशन के बारे में बताने से इनकार कर दिया. पर माना जा रहा है कि सुनील मुतरेजा जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले हैं.





