Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा सचिवालय लांच करेगा टीवी चैनल

श्रीनगर : लोकसभा टेलीवीजन की तरह जल्द ही जम्मू कश्मीर राज्य विधानसभा सचिवालय भी टीवी चैनल शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। यह खुलासा मंगलवार को स्पीकर मुबारक गुल ने किया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सदन की विभिन्न समितियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा का एक टेलीवीजन चैनल है। यह बहुत ही रोचक विषयों से जनता को अवगत कराता है। इसलिए जम्मू कश्मीर विधानसभा सचिवालय को भी ऐसे किसी चैनल की स्थापना पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों से संपर्क कर, लोकसभा टेलीवीजन चैनल की स्थापना से जुड़े मुद्दों पर एक रिपोर्ट हासिल करें। उसका अध्ययन करते हुए राज्य विधानसभा के चैनल की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया जाए। स्पीकर ने इस मौके पर विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को राज्य सूचना प्रौद्योगिकी व एनआइसी के अधिकारियों के साथ पूरा समन्वय स्थापित करते हुए राज्य विधानसभा की वेबसाइट को जल्द शुरू करने की दिशा में कदम उठाने और विधानसभा सचिवालय व उनके कार्यालय में वाई-फाई की सुविधा से लैस बनाने के लिए कहा। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों में समय की पाबंदी, कार्यालय में उपस्थिति और काम के प्रति सजगता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय के श्रीनगर व जम्मू स्थित कार्यालयों में भी इलेक्ट्रोनिक एटेंडेंस प्रणाली शुरू की जाए। (जागरण)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...