कर्नाटक चुनाव में मतगणना के दिन नेता लोग अपनी अपनी सीटों की गिनती में जुटे हुए हैं तो डेक्कन हेराल्ड समूह का 65 साल पुराना कन्नड दैनिक प्रजावाणी ने एक पूरे पेज पर रंगीन ग्राफिक्स प्रकाशित किया है. अखबार ने कलर ग्राफिक्स के माध्यम से अपने पाठकों को बताया है कि किस तरीके से तीर महिलाओं समेत उसके कुल दस रिपोर्टर 27 दिन में 15000 किलोमीटर की यात्रा करके उनके लिए स्थलीय रिपोर्टिंग की है.
प्रजावाणी अखबार के असिस्टेंट एडिटर दिनेश अमीन मट्टू ने अकेले 14 दिनों में 30 जिलों की 4150 किमी यात्रा करने के बाद रिपोर्टिंग की. अन्य पत्रकारों ने भी कई जिलों की स्थलीय रिपोर्टिंग कर चुनावों का रुझान जनता तक पहुंचाया.







