जी समूह के मराठी डिविजन में कई लोगों को प्रमोट करके उनकी जिम्मेदारियां बदली गई हैं. जी मराठी के प्रोग्रामिंग हेड दीपक राजाध्यक्ष को प्रमोट करके चैनल का बिजनेस हेड बना दिया गया है. दीपक कलस्टर हेड शारदा सुंदर को रिपोर्ट करेंगे. राजाध्यक्ष को निखिल सेन के पद पर लाया गया है.
अब तक बिजनेस हेड की जिम्मेदारी निभा रहे निखिल को प्रमोट करके एस्सेल विजन प्रोडक्शन में भेज दिया गया है. निखिल पिछले बारह सालों से जी मराठी को अपनी सेवा दे रहे थे. निखिल एस्सेल विजन के सीईओ नितिन केनी को रिपोर्ट करेंगे.
जी मराठी के फिक्शन हेड निलेश मायकर को प्रमोट करके चैनल का प्रोग्रामिंग हेड बना दिया गया है. उन्हें दीपक राजाध्यक्ष की जगह प्रमोट किया गया है. वे अब राजाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे. निलेश लंबे समय से जी मराठी से जुड़े हुए हैं.





