Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वरिष्ठ कवि यश मालवीय का उत्पीड़न बंद किया जाए

महोदय, हमारे देश का सरकारी तंत्र असहिष्णुता और दमनात्मक कार्यवाहियों में नित नए रेकार्ड स्थापित कर रहा है। आज देश के नागरिकों का कोई भी तबका सरकार के इस अघोषित फासीवादी हमले से अछूता नही रहा है। मजदूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, विद्यार्थियों के साथ-साथ जन-पक्षधर कलाकारों, रचनाकारों और संस्कृतिकर्मियों पर हमले तेजी से बढ़े हैं। इस क्रम में सबसे नया उदाहरण है हिंदी के वरिष्ठ कवि यश मालवीय के खिलाफ इलाहाबाद स्थित महालेखाकार विभाग के अधिकारियों का तानाशाहीपूर्ण रवैया जिसके चलते हमारे इस प्रिय कवि को जबरदस्त मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं।  

महोदय, हमारे देश का सरकारी तंत्र असहिष्णुता और दमनात्मक कार्यवाहियों में नित नए रेकार्ड स्थापित कर रहा है। आज देश के नागरिकों का कोई भी तबका सरकार के इस अघोषित फासीवादी हमले से अछूता नही रहा है। मजदूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, विद्यार्थियों के साथ-साथ जन-पक्षधर कलाकारों, रचनाकारों और संस्कृतिकर्मियों पर हमले तेजी से बढ़े हैं। इस क्रम में सबसे नया उदाहरण है हिंदी के वरिष्ठ कवि यश मालवीय के खिलाफ इलाहाबाद स्थित महालेखाकार विभाग के अधिकारियों का तानाशाहीपूर्ण रवैया जिसके चलते हमारे इस प्रिय कवि को जबरदस्त मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं।  

विभिन्न समाचार माध्यमों से हमे यह पता चला है कि हिंदी के वरिष्ठ कवि यश मालवीय को इलाहाबाद स्थित महालेखाकार विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके चलते जनता के इस प्रिय कवि को जबरदस्त मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं।  जैसा कि पता चला है, इस प्रकरण की शुरुआत पिछले साल फरवरी में हुई जब विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा महालेखाकार प्रथम पी के तिवारी के खिलाफ विरोध व्यक्त किया गया। विभाग में सीनियर एकाउंटेंट के तौर पर काम करने वाले मालवीय का कसूर यह था कि उन्होने इस कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद विभाग ने कुछ कर्मचारियों की सेवायें स्थायी तौर पर समाप्त करते हुये यश मालवीय को भी अस्थायी तौर पर बर्खास्त कर दिया। तकरीबन एक साल बाद फरवरी 2013 में मालवीय की सेवा बहाल तो की गई लेकिन उनके वर्तमान पद से दो पायदान पदावनति के साथ!

यही नही काम का बोझ अत्यधिक बढ़ा कर, लगातार घोर निगरानी करके और अन्य तरीकों से मालवीय को लगातार प्रताड़ित किया गया। इस यातनापूर्ण रवैये के चलते मालवीय की तबियत खराब हो गई लेकिन उनके खिलाफ विभाग का रवैया नही बदला और यहां तक की उन पर अविश्वास करते हुए विभाग ने उनका मेडिकल परीक्षण अपनी निगरानी में कराया। उनके बीमार पाए जाने पर विभाग के लोग उन पर नजर रखने के लिए उनके घर पर बने रहते हैं।   

इस पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से निगाह डालने पर यह साफ हो जाता है कि यश मालवीय के ऊपर निशाना साधा जा रहा है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं अगर सत्ता-प्रतिष्ठान को इस कवि के मुखर जन-पक्षधर स्वर से असुविधा हो रही हो! हमारे आस-पास, पूरे देश में यह हो रहा है। यह हम सबके लिए सचेत हो जाने का संकेत है। साथ ही यह चुनौती है कि हम अपनी संवेदनाओं, सरोकारों और साझेदारियों को पुख्ता कर दमन का मुकाबला करें। यश मालवीय के ऊपर साधा गया निशाना दरअसल जन-पक्षधर आवाजों के ऊपर साधा गया निशाना है।

हम इस पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करते हैं। देश के एक प्रतिष्ठित व जन-प्रिय कवि के प्रति सरकारी महकमे का यह बर्ताव हमें कतई स्वीकार्य नही है। साथ ही यह पूरा घटनाक्रम संविधान द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था की सरासर अवमानना है। इसे देखते हुए हम मांग करते हैं कि –   

 1.  यश मालवीय व महालेखाकार विभाग, इलाहाबाद के जिन कर्मचारियों के खिलाफ इस प्रसंग में कार्यवाही की गई है उसे तत्काल वापस ले कर इन सबको अपने पदों पर यथावत पुनर्स्थापित किया जाए,

 2.  यश मालवीय व अन्य कर्मचारियों इस दौरान हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई की जाए और साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए हर्जाना दिया जाए, और,

 3.  इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए व दोषी अधिकारी के खिलाफ आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जाए।  

हमें उम्मीद है कि आप इस प्रकरण का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करेंगे।


((उपरोक्त पत्र सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर के साथ केंद्र व राज्य सरकार के शीर्षस्थ लोगों के पास भेजा गया है))

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...