हिंदुस्तान, हरिद्वार में हालात खराब हैं. रोज-रोज मिल रही शिकायतों से संपादक गिरीश गुरनानी भी परेशान हैं. हरिद्वार कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. कई व्यक्तिगत शिकायतें मिलने के बाद संपादक ने कुछेक लोगों को इधर उधर किया, लेकिन अब बताया जा रहा है कि हरिद्वार में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. सूचना विभाग ने भी संपादक से यहां के पत्रकारों की शिकायत की है.
पत्रकारों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं जबकि अखबार में सुधार लगातार घटता जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को अखबार में एक ही फोटो दो खबरों में लग गईं. इस पर संज्ञान लेते हुए संपादक ने जिम्मेदार लोगों को तलब भी किया. अब क्या कार्रवाई की गई यह जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि हरिद्वार कार्यालय को चुस्त दुरुस्त करने के लिए यहां पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. संपादक हरिद्वार में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से खासे नाराज हैं.
पिछले दिनों सूचना विभाग ने भी हिंदुस्तान के पत्रकारों पर आरोप लगाया था कि डीएम द्वारा एक जमीन का 143 में कामर्शियल स्थानांतरण न करने से नाराज पत्रकार ने खिलाफ खबरें प्रकाशित करनी शुरू कर दी थी. सूत्र बता रहे हैं कि इसमें संपादक ने सूचना विभाग से इस बारे में साक्ष्य उपलब्ध कराने को भी कहा है. पर अभी तक सूचना विभाग ने साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है, लेकिन माना जा रहा है कि संपादक अखबार की सफाई के लिए बड़ा अभियान चला सकते हैं. नीचे सूचना विभाग द्वारा की गई शिकायतें…








