बदायूं। चेयरमैन, संपादक एयर कंडीशन में रहते हैं और अपार सम्मान पाते हैं, पत्रकार भी सब को मेहनत करते दिखते हैं, लेकिन अखबार की रीढ़ हॉकर होता है, पर उसे अपेक्षित सम्मान नहीं मिलता। पाठक हों या मालिक, उसे सभी एक ही नजर देखते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि हॉकर को भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपना काम हर दिन पूरी ईमानदारी के साथ करता रहता है, लेकिन शरद ऋतु में रजाई छोड़ कर घर-घर अखबार पहुंचाने वाली इस टीम को बदायूं अमर प्रभात सैल्यूट करना नहीं भूला।
वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के विशाल हॉल में परिचय व सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाप्रबंधक वेदरत्न आर्य व प्रबंधक सर्वेश गुप्ता ने शहर के हॉकर्स को परिचय कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर संस्थापक वेदव्रत आर्य ने कहा कि कर्फ्यू हो या बाढ़, भूकंप हो या पर्व, जान जोखिम में डाल कर आप लोग हर दिन अखबार पहुंचाते हैं, इसलिए आप बधाई और सम्मान के पात्र हैं। सम्मान पाकर शहर के एजेंट भाव-भिवोर हो गये।

इस मौके पर चेयरमेन वेदभानु आर्य, राजेश मिश्रा, मनोज वर्मा, रवेन्द्र कुमार, राम कुमार गुप्ता, वेदवीर आर्य, अमित माहेश्वरी, संजीव आर्य, सदन गुप्ता, अंकुर सक्सेना, मंगू लाल के अलावा संजय कुमार, राकेश कश्यप, इन्द्रपाल, वीरेन्द्र, महेन्द्र कुमार, अशोक गुप्ता, सरताज, परवेज, खालिद, मोहम्मद अख्तर, शिवनारायन पाली, प्रेमचंद पाल, सोंटू, जयकिशन, जयकिशन, शहजाद हुसैन, मुनीश गुप्ता, हिमांशु, राजकुमार, राजवीर, राजू, दानिश, शानू, अशोक, नीरज कुमार, योगेश कुमार, अनिल गुप्ता व जयप्रकाश सहित कार्यालय से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।






